BP NEWS CG
Breaking Newsसमाचारसिटी न्यूज़

चिकन सेंटर में पैसे के विवाद ने ली जान, ग्राहक ने कर्मचारी को सीढ़ियों से पटका, हुई मौत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चिकन सेंटर में पैसे के विवाद ने एक कर्मचारी की जान ले ली। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां खम्हारडीह निवासी सुनील चौहान ने मामूली बहस के बाद चिकन सेंटर के कर्मचारी नरेश कुमार धीवर को बेरहमी से पीटा और सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल नरेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2025 को नरेश कुमार धीवर रोज की तरह चिकन सेंटर पर काम कर रहा था। दोपहर करीब 1:45 बजे सुनील चौहान चिकन खरीदने दुकान पहुंचा। वजन कराने के बाद जब नरेश के भतीजे विशाल धीवर ने पैसे मांगे, तो सुनील ने पैसे दे दिए होने का दावा किया, जिससे बहस शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर नरेश ने सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही, जिससे सुनील आक्रोशित हो गया और दुकान में चार्जिंग पर रखे मोबाइल को उठा लिया। जब मोबाइल वापस मांगा गया, तो सुनील ने नरेश को गाली-गलौच करते हुए थप्पड़ जड़ दिया और हाथ मुक्कों से हमला कर दिया। गुस्से में उसने नरेश को जोरदार धक्का देते हुए सीढ़ियों से नीचे पटक दिया। सिर के बल गिरने से नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया।
नरेश को तत्काल मां शारदा नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे मेकाहारा और फिर डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद नरेश की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सुनील चौहान को नरेश को पटकते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आस्था केंद्र गिरौदपुरी धाम में लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Bhuvan Patel

कंझेटा के युवक ने मंदिर में की चोरी, पंडरिया पुलिस ने कवर्धा से आरोपी को पकड़ा

Bhuvan Patel

माफिया राज या अफसरों की सरपरस्ती?  वन-राजस्व-खनिज अमले की मिलीभगत से अवैध ईंट भट्टे बेखौफ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!