BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

शराब, गाली और हत्या: चौकीदार की जान लेने वाले चारों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
गांव के शुक्ला भाटा खार में 30 अप्रैल को मिले युवक के शव ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। प्रारंभिक जांच में मामला अंधे कत्ल का प्रतीत हो रहा था, पर तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस और एंटी क्राइम साइबर यूनिट की तत्परता ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा दी है।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय गोविंदा पांडेय के रूप में हुई, जो गौरेला-पेंड्रा जिले का निवासी था और वर्तमान में ग्राम घुलघुल स्थित कान्हा राइस मिल के निर्माणाधीन गोदाम में चौकीदार के रूप में कार्यरत था।
घटना स्थल की जांच के दौरान पुलिस को मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, साथ ही वहीं पड़ा एक सीमेंट पोल का टुकड़ा खून से सना हुआ था। जांच में सामने आया कि गोविंदा की हत्या चार लोगों द्वारा मिलकर की गई, जिनमें से दो नाबालिग हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि घटना के दिन वे ग्राम तुलसी के गौठान में शराब पी रहे थे, तभी गोविंदा वहां से गुजरते हुए उनसे गाली-गलौज करने लगा। बात इतनी बढ़ी कि चारों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया, पहले मारपीट की, फिर उसे जबरन दोपहिया वाहन में बैठाकर सिरवे खार ले गए। वहां सीमेंट पोल के टुकड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मोबाइल फोन को फेंक दिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कामता भारती उर्फ चंद्रकामता भारती, बिमलेश यादव और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिए हैं। तिल्दा-नेवरा थाना में अपराध क्रमांक 174/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शक्कर कारखाने के निजीकरण के विरोध में श्रमिकों का प्रदर्शन तेज

Bhuvan Patel

नेशनल हेराल्ड मामले में न्यायिक फैसले के बाद कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कवर्धा भाजपा कार्यालय का घेराव

Bhuvan Patel

पांडातराई हादसा: विधायक बोहरा ने दिखाई मानवता, घायल को पहुँचाया अस्पताल – मगर वीरेंद्र कुंभकार ने तोड़ा दम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!