मरार पटेल समाज के कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा संचालित कोचिंग संस्थान एवं अंश कोचिंग संस्थान के माध्यम से वन विभाग में वनरक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों का भव्य सम्मान समारोह आज मां शाकंभरी भवन, समनापुर में आयोजित किया गया।
8
इस गौरवपूर्ण अवसर पर ग्राम मोटीयारी निवासी कु. रामकली पिता अगर राम पटेल, ग्राम बरपेलाटोला निवासी कु. अंजु पटेल पिता टीकू राम पटेल एवं पंडरिया की सरस्वती जोगी (जो प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित हैं) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन युवाओं की यह सफलता न केवल उनके परिश्रम का परिणाम है, बल्कि समाज की सामूहिक प्रेरणा और मार्गदर्शन का भी परिचायक है।
समारोह की गरिमा बढ़ाने हेतु भोयरा मरार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र पाटिल, साथ ही श्री तरुण पटेल, श्री घनश्याम पटेल, श्री अशोक कुमार पटेल, श्री रोशेलाल पटेल, श्री पुरुषोत्तम पटेल, तथा श्री अवध पटेल मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत सभी विद्यार्थी भी उपस्थित रहे, जिनके लिए यह आयोजन प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरा। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में मेहनत, अनुशासन एवं सामूहिक सहयोग के महत्व को रेखांकित किया और चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह आयोजन मरार पटेल समाज के सामाजिक उत्तरदायित्व, शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रगति की भावना का प्रतीक बना रहा।