BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचार

प्रयास विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु मॉडल उत्तर जारी, 15 मई तक दावा आपत्ति आमंत्रित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी कर दिया गया है। यह मॉडल उत्तर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर उपलब्ध है।
उक्त परीक्षा दिनांक 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी 15 मई 2025, रात्रि 12 बजे तक मॉडल उत्तर के विरुद्ध दावा आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावा आपत्ति दर्ज करने के पश्चात अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर चयन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
इस संबंध में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कबीरधाम ने सभी संबंधित अधिकारियों, विद्यालय प्रमुखों एवं छात्रावास अधीक्षकों को प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी इस सूचना से अवगत हो सकें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त का होगा वितरण, 2 अगस्त को मनाया जाएगा “पीएम-किसान दिवस”

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिले में बाल श्रमिकों का बढ़ता इस्तेमाल, अपराधों में भी नाबालिगों की संलिप्तता बढ़ी

Bhuvan Patel

भावना बोहरा ने भगतपुर-निंगापुर में 34 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!