BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

वज्रपात से पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता, उपमुख्यमंत्री ने सौंपा 8 लाख रुपए का चेक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जिला कार्यालय कवर्धा में ग्राम सिंगारपुर के वज्रपात पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह राशि दो चेकों के माध्यम से माही पटेल को सौंपी गई।
चेक वितरण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की और आश्वस्त किया कि सरकार हर कठिन समय में आमजन के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने घटना के दो दिनों के भीतर प्रकरण का त्वरित निराकरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, डीएफओ निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
घटना का विवरण
18 मई 2025 को कवर्धा जिले में मौसम अचानक बिगड़ा। तेज गर्जना और बेमौसम बारिश के बीच ग्राम सिंगारपुर निवासी हेमलाल पटेल और उनकी पत्नी चैती पटेल खेत में प्याज की फसल को ढंकने का प्रयास कर रहे थे, जब वज्रपात की चपेट में आकर दोनों की मृत्यु हो गई।
प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि स्वीकृत कर पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत प्रदान की। यह कदम शासन की संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चिल्फीघाटी में यात्री बस और स्वराज माजदा में टक्कर बड़ा हादसा टला कोई हताहत नहीं

Bhuvan Patel

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025ः पंडरिया जनपद क्षेत्र के 8 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 962 वार्डों में पंच पद के लिए निर्विरोध चुने गए

Bhuvan Patel

अवैध उत्खनन करने वालो की खैर नहीं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!