BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईसमाचारसिटी न्यूज़

जनसेवा की नई मिसाल: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने श्री राम रसोई में आमजन संग किया भोजन”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान कवर्धा स्थित जनकल्याणकारी संस्था ‘श्री राम रसोई’ में आम नागरिकों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया। जनसेवा और सामाजिक समरसता का यह दृश्य सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।
श्री विजय शर्मा ने रसोई की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए कहा कि मात्र 30 रुपए में उपलब्ध गरम, ताजा और पौष्टिक भोजन समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल जरूरतमंदों को ससम्मान भोजन उपलब्ध करवा रही है, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना को भी मजबूत कर रही है।
इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, डीएफओ श्री निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। श्री राम रसोई का संचालन कर रहे श्री संजय देसाई, श्री शैलेन्द्र उपाध्याय, श्री पप्पु मिश्रा, श्री रेखराज मुंदड़ा और श्री अभय जैन का उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से अभिनंदन किया।
श्री शर्मा ने कहा कि श्री राम रसोई जैसे प्रयास दर्शाते हैं कि जब जनभागीदारी और सेवा भावना साथ मिलती है, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने इस पहल को राज्य के अन्य हिस्सों में भी प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई।
श्री राम रसोई आज कवर्धा में जरूरतमंदों के लिए भोजन ही नहीं, बल्कि सम्मान, सहयोग और सेवा की मिसाल बन चुकी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा की सड़क बनी ‘टॉर्चर ट्रैक’! धूल, गिट्टी और अव्यवस्था से लोग बेहाल – ठेकेदार-विभाग की लापरवाही ने बनाया 4.20 किमी का ‘खतरा कॉरिडोर’

Bhuvan Patel

मुख्यालय में रहने से परहेज, प्रतिदिन साठ किलोमीटर का सफर , कैसे दूर होगी कुपोषण

Bhuvan Patel

बड़ी परियोजना घोषित होते ही जमीन की खरीद–फरोख्त पर ब्रेक, 5 डिसमिल से कम रकबे की बिक्री पूरी तरह बंद

Lomesh Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!