BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

बुढ़ा महादेव की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि की कामना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा जिले के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर श्री पंचमुखी बुढ़ा महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर प्रांगण में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिभाव का अनूठा संगम देखने को मिला।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप अर्पित कर आराधना की। उन्होंने कहा कि बुढ़ा महादेव मंदिर आस्था का ऐसा केंद्र है, जो न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि यह जनमानस को आध्यात्मिक बल और मानसिक शांति भी प्रदान करता है।
उन्होंने श्रद्धा से कहा, “भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे। मेरी प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश और खासकर कबीरधाम जिला खुशहाल और समृद्ध बने।”
पूजा-अर्चना के उपरांत श्री शर्मा ने मंदिर परिसर में वर्षों से अनवरत चल रहे सीताराम संकीर्तन में भी भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भावपूर्ण स्वर में “सीताराम सीताराम” का संकीर्तन कर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। उन्होंने कहा कि “सीताराम नाम का संकीर्तन आत्मा को शांति देता है और समाज को जोड़ने का कार्य करता है।”
इस धार्मिक आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री पंचमुखी बुढ़ा महादेव मंदिर में उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति ने इस पावन स्थल की महत्ता को और भी बढ़ा दिया। यह आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण बन गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गरीब परिवार का बेटा बना प्रेरणा: खम्हरिया के परसोत्तम निषाद छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक में चयनित, गांव के युवाओं ने दी जोरदार बधाई

Bhuvan Patel

गणतंत्र दिवस पर ग्राम कुंडा में बाल योगेश्वर श्रीरामबालकदास महात्यागी का दिव्य आगमन

Bhuvan Patel

खानापूर्ति, अवैध चराई करने वाले भेड़ बकरी को एक बिट से दूसरे बिट

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!