BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

जहां चार साल पहले हुआ था झंडा विवाद, उसी झंडा चौक पर तलवार लहराते युवक की गिरफ्तारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। शहर के झंडा चौक में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इसी झंडा चौक पर करीब चार वर्ष पहले झंडा विवाद का मामला सामने आया था। ऐसे में गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराने की घटना से एक बार फिर चौक चर्चा में आ गया।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झंडा चौक में एक युवक हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर उसे लहरा रहा है तथा आने-जाने वाले लोगों और वहां मौजूद नागरिकों से गाली-गलौज कर मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को तलवार सहित पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान अनिस खान पिता शुभराती खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 रामनगर कवर्धा के रूप में हुई। पुलिस ने तलवार के संबंध में अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत करने के लिए धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया। आरोपी द्वारा तलवार का कोई लाइसेंस नहीं होना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से एक नग लोहे की धारदार तलवार जब्त कर विधिवत सीलबंद किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 411/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उसे जिला जेल कबीरधाम भेज दिया गया।

कार्रवाई थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आरक्षक क्रमांक 658 धमेन्द्र मेरावी एवं आरक्षक क्रमांक 709 संतोष बांधेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर भय उत्पन्न करने की घटना को लेकर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

युवाओं की सहभागिता से गांवों में तालाबों का नवजीवन: उप मुख्यमंत्री ने कहा — जनसहभागिता ही बदलाव की कुंजी

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया की बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, पंडरिया क्षेत्र के विकास हेतु साझा किया रोड मैप 

Bhuvan Patel

किसान पुत्र कमल बांधे पंडरिया विधासभा से चुनाव लिए खरीदा नामांकन फार्म 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!