BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरमुंगेलीव्यापारसिटी न्यूज़

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को सहयोगी सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्य करते हुए लालपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2025 को एक व्यक्ति ने थाना लालपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है। मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
कुछ दिनों बाद पीड़िता के वापस आने पर उसके कथन लिए गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मंजीत खुंटे से उसकी पहचान मोबाइल फोन के माध्यम से हुई थी। मंजीत ने अपने मामा रूपदास धृतलहरे के माध्यम से उसे बुलवाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। विवेचना में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(ड), 3(5) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मुख्य आरोपी मंजीत खुंटे (उम्र 19 वर्ष, निवासी बड़े पौनी, थाना फास्टरपुर) और उसका मामा रूपदास धृतलहरे (उम्र 29 वर्ष, निवासी हरदीबांध, थाना लोरमी) को 23 मई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
घटना में प्रयुक्त पुरानी होंडा मोटरसाइकिल को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित गुप्ता, सउनि रघुवीर राजपूत, आरक्षक तोरन सोनवानी, देवेन्द्र नागरे, मनीष गेंदले, संजय पात्रे एवं महिला आरक्षक अनीता नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आवास योजना में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई: विकासखंड समन्वयक तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत में संलग्न, जांच समिति गठित

Bhuvan Patel

सरदार पब्लिक स्कूल कुंडा का शानदार प्रदर्शन: 10वीं में 99% और 12वीं में 90% परिणाम, छात्रों ने रचा नया कीर्तिमान

Bhuvan Patel

“गांगपुर शासकीय स्कूल की जर्जर बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी – टपकती छत, गिरते पलस्तर से बच्चों की जान जोखिम में”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!