BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गौरकापा शनि मंदिर परिसर में हुआ बोर खनन, शनि जयंती पर श्रद्धालुओं को मिला जल उपहार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा/कुंडा। शनि जयंती के शुभ अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर द्वारा गौरकापा स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर परिसर में नवीन बोर खनन कार्य का शुभारंभ किया गया। इस पहल से अब मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बोर खनन का भूमि पूजन श्रीमती चंद्राकर ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर शनि मंदिर के मुख्य पुजारी थानापति श्री विवेक गिरी महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि यह बोर खनन कार्य क्षेत्र में जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो न केवल श्रद्धालुओं बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी लाभान्वित करेगा। उन्होंने बताया कि गौरकापा का शनि मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लोगों की आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं।
शनि जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में लगने वाले मेले में भी हर वर्ष पानी की समस्या सामने आती थी। अब इस बोर खनन से श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर के इस कार्य की सराहना की और उनके नेतृत्व में क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आत्मानंद स्कूल रिश्वत कांड: गरीबों से वसूली उजागर, प्राचार्य को निलंबित करने भेजा पत्र , एफआईआर की मांग तेज

Bhuvan Patel

रोशनी के पर्व से पहले अंधेरे में डूबा नगर—पांडातराई नगर पंचायत की बिजली कटी, जल संकट गहराई

Bhuvan Patel

महतारी वंदन योजना से वंचित लाखों महिलाएं, मोदी गारंटी पर उठे सवाल: सीमा अनंत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!