BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईसिटी न्यूज़

कबीरधाम: किसानों के ट्यूबवेल से चोरी, केबल तार और नोजल हुए गायब; कबाड़ी से जुड़ सकते हैं तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले के पाण्डातराई थाना क्षेत्र के ग्राम दशरंगपुर में किसानों को उस समय गहरा झटका लगा जब 26 मई की रात अज्ञात चोरों ने उनके ट्यूबवेल से केबल तार, नोजल और अन्य महत्त्वपूर्ण सिंचाई सामग्री चुरा ली। घटना का पता तब चला जब किसान सुबह खेत पहुंचे और ट्यूबवेल के केबल और नोजल गायब मिले।
मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव के लगभग पाँच ट्यूबवेल को निशाना बनाया और उनमें से विद्युत व जलसिंचाई संबंधी महंगी सामग्री ले उड़े। पीड़ित किसानों—पुष्कर सिंह बैस, सुखी चंद्रवशी, कांशी साहू, रमेश यादव और हित्तु यादव—ने इसकी सूचना पाण्डातराई थाने में दी और चोरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उधर, बुधवार सुबह पुलिस ने एक पिकअप वाहन को पकड़ा है जिसमें बड़ी मात्रा में कबाड़ी सामग्री भरी हुई थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह पिकअप पंडरिया क्षेत्र के कबाड़ी व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। वाहन में बरामद समान और चोरी गए सामान के बीच संभावित संबंधों की जांच की जा रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भी संभावना जताई जा रही है कि पिकअप में भरा सामान हाल ही में किसानों के खेतों से चोरी हुआ हो सकता है। पुलिस इस दिशा में गंभीरता से जांच कर रही है और कबाड़ी से जुड़े संदिग्धों की तलाश जारी है।
गांव के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और चोरी गया सामान बरामद कर उन्हें वापस दिलाया जाए, जिससे उनकी खेती कार्य प्रभावित न हो।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पानी की समस्याओं के निराकरण के लिए  कबीरधाम जिला में टोल फ्री फोन नंबर जारी

Bhuvan Patel

मेडिकल फर्जीवाड़ा के एक और दोषी मनीष जॉय (नेत्र सहायक अधिकारी) हुए निलंबित

Bhuvan Patel

जमीन के मुआवजे के लालच में भतीजे ने पत्नी संग मिलकर की चाचा की हत्या, कबीरधाम पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!