BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भरेवापारा-भद्राली में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: 17 वर्षीय युवक वीरेंद्र यादव की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
थाना पंडरिया में मारपीट की घटना में एक युवक की मौत, मामला हत्या में बदला
थाना पंडरिया अंतर्गत ग्राम भद्राली में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट की एक गंभीर घटना में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना 28 मई 2025 की है, जब प्रार्थी दीपक यादव ने थाना पंडरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके परिजन – चिंताराम यादव, डुलरवा उर्फ वीरेंद्र यादव एवं लक्ष्मीनारायण यादव – पर मुकेश यादव (पुत्र बाबूलाल) और फलित यादव ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को पंडरिया अस्पताल लाया गया, जहाँ से गंभीर रूप से घायल डुलरवा उर्फ वीरेंद्र यादव (उम्र 18 वर्ष) एवं एक अन्य को जिला अस्पताल कबीरधाम और तत्पश्चात बिलासपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान आज 29 मई को वीरेंद्र यादव की मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 102/25, धारा 109, 115(2), 326 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। पीड़ित की मृत्यु के पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए अब धारा 103 BNS (हत्या) को प्रकरण में जोड़ा गया है।
पुलिस ने मामले की विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रारंभ कर दी है और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा इस घटना को अति गंभीर मानते हुए सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रकरण से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, किंतु पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पीडीएस चावल की अवैध खरीदी–बिक्री का बड़ा भंडाफोड़ : कबीरधाम में कार्रवाई, दो वाहन जब्त – लाखों का चावल बरामद, मध्यप्रदेश सीमा से जुड़ाव बना कालाबाज़ारी का अड्डा

Bhuvan Patel

त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण आयोजित

Bhuvan Patel

बोनस पर बवाल: भूखे-प्यासे रातभर धरने पर बैठे श्रमिक नेता, प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!