BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया में पुलिस का सघन तलाशी अभियान – संदिग्धों पर शिकंजा, किरायेदारों की जांच तेज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया थाना क्षेत्र में 29 मई को बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सघन सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा SDOP भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित हुआ।
थाना प्रभारी नितिन तिवारी, DRG बल और स्थानीय पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न वार्डों, गली-मोहल्लों और किराए के मकानों में जांच की। कई किरायेदार ऐसे पाए गए जिनकी सूचना मकान मालिकों ने थाने को नहीं दी थी। पुलिस ने सभी मकान मालिकों को किरायेदार का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की सख्त हिदायत दी है।
इस तलाशी अभियान का उद्देश्य अपराधियों की घुसपैठ रोकना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। साथ ही, आमजन से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी अज्ञात या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में डायल 112 आपातकालीन सेवा के टेंडर प्रक्रिया, महिला उत्पीड़न एवं शिशुओं के वैक्सीन भण्डारण के संबंध में पूछा प्रश्न?

Bhuvan Patel

कोदवा गोडान धान घोटाला: करोड़ों का खेल, छोटे कर्मचारी पर ठीकरा – सुरक्षित है बड़े मगरमच्छ

Bhuvan Patel

7 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने कबीरधाम पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास नीति पर जताया भरोसा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!