BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई – आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम पुलिस द्वारा चोरी के एक मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए आभूषण बरामद किए गए हैं। यह सफलता थाना सिंघनपुरी जंगल व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा हासिल की गई।
दिनांक 25.05.2025 को एक व्यक्ति ने थाना सिंघनपूरी जंगल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23.05.2025 की रात लगभग 01:30 बजे, जब वह अपनी पत्नी और बहू के साथ छत पर सो रहा था, उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने कमरे की अलमारी से लगभग ₹48,500 मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।
इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और साइबर सेल की मदद से संदिग्ध की पहचान कर आत्माराम यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी कंटगीकला, थाना सिंघनपुरी जंगल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गए आभूषण बरामद किए गए। आभूषणों को विधिवत जब्त किया गया।
आरोपी को दिनांक 30.05.2025 को सुबह 08:20 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रोशन बघेल, एएसआई रोहित साहू, आरक्षक राजेश ठाकुर (870), महेश डांडे (564) एवं साइबर टीम कबीरधाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कबीरधाम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के प्रति सतत प्रतिबद्ध है एवं भविष्य में भी ऐसी त्वरित कार्यवाहियां जारी रहेंगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नयापारा पांडातराई में रामधुनि झूला कार्यक्रम 9-10 अगस्त को, मंडलियों को आमंत्रण व सम्मान

Bhuvan Patel

पंडरिया में 4.41 करोड़ से बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर, युवाओं को मिलेगा आधुनिक अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का नया केंद्र

Bhuvan Patel

क्रेश सहायिका पद के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित, 7 जुलाई अंतिम तिथि

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!