BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

महतारी वंदन योजना से वंचित लाखों महिलाएं, मोदी गारंटी पर उठे सवाल: सीमा अनंत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सरकार की बहुचर्चित और महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ को लेकर अब विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा अनंत ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार उन लाखों पात्र महिलाओं को नजरअंदाज कर रही है, जो आज भी इस योजना के लाभ की बाट जोह रही हैं।
सीमा अनंत ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले दी गई ‘गारंटी’ में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि 21 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी बड़ी संख्या में महिलाएं इससे वंचित हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उन्हीं महिलाओं के साथ धोखा कर रही है, जिनके समर्थन से वह सत्ता में आई थी। इतना ही नहीं, जिन महिलाओं को पहले से पेंशन मिल रही थी, उनकी पेंशन से राशि घटाकर महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि में समायोजित किया जा रहा है। यह सीधे तौर पर उनके अधिकारों का हनन है।
सीमा अनंत ने सरकार की कथनी और करनी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “एक ओर भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, दूसरी ओर उन्हीं महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। यह दोहरा चरित्र अब जनता के सामने आ चुका है।”
महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिला, तो वे राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी प्रासंगिक” — विधायक इंद्र साव ने संत गुरु घासीदास शोभायात्रा का किया स्वागत

Bhuvan Patel

गृह मंत्री के जिला कलेक्टर बंगले के बाहर प्रदर्शन पर बवाल सुरक्षा चूक पर सख्त कलेक्टर, एसपी से मांगा जवाब

Bhuvan Patel

परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी, 08 वहनों पर 40 हजार रूपए की गई चलानी कार्यवाही

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!