BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दिशा समिति की बैठक में सांसद संतोष पाण्डेय का आह्वान – “समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान हो प्राथमिकता

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले के समग्र विकास और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति “दिशा” की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद संतोष पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा कि दिशा समिति जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय का प्रभावी मंच है, जहां क्षेत्रीय समस्याओं से रूबरू होकर गुणवत्तापूर्ण समाधान की दिशा में कार्य किया जा सकता है।
सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित हो और लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला विकास की गति को बनाए रखने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
बैठक में महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, डिजिटल इंडिया, पीएम फसल बीमा, पीएम कृषि सिंचाई योजना समेत करीब तीन दर्जन योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि जहां शिकायतें मिली हैं, वहां प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, सीईओ जिला पंचायत अजय कुमार त्रिपाठी, अपर कलेक्टर मोनिका कौड़ो समेत अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और दिशा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता को लेकर सुझाव भी दिए। कुछ योजनाओं में अपेक्षित प्रगति की कमी पर चिंता जाहिर करते हुए उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण आयोजित

Bhuvan Patel

प्रेमी संग रची साजिश — पति पर करवाया जानलेवा हमला, सिमगा पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों को किया 14.13 करोड़ रूपए का भुगतान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!