BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नक्सलियों की कायराना हरकत, IED धमाके में एडिशनल एसपी शहीद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। सोमवार को कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए। इस हमले में कोंटा टीआई सोनम ग्वाला और एसडीओपी सहित अन्य जवान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज कोन्टा अस्पताल में जारी है।
सूत्रों के अनुसार, एडिशनल एसपी गिरीपुंजे भारत बंद (10 जून) के मद्देनज़र क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। धमाका इतना जोरदार था कि एडिशनल एसपी गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नक्सल गतिविधियों की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इस हमले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नक्सली सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव से घबराकर अब छिपकर वार कर रहे हैं।
शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ सुरक्षाबलों का मनोबल और अधिक मजबूत किया जा रहा है ताकि ऐसे कायराना हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Bhuvan Patel

स्वतंत्रता दिवस पर शराब प्रेमियों को झटका – सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद

Bhuvan Patel

आप सभी को बी पी न्यूज, और राष्ट्रीय अखबार पायनियर टीम की ओर से बुराई पर अच्छाई की जीत का होली की बधाई , शुभकामनाए

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!