BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम पुलिस की साइबर ठगों पर करारी चोट — म्यूल अकाउंट नेटवर्क के तीसरे स्तर तक पहुँची जांच

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
थाना भोरमदेव में पंजीबद्ध साइबर ठगी के मामले में कबीरधाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। म्यूल अकाउंट के नेटवर्क की परतें खुलते हुए पुलिस अब तीसरे स्तर तक पहुँच चुकी है।
अब तक की जांच में ICICI बैंक में ‘भोरमदेव कृषि केंद्र’ के नाम से संचालित खाते में देशभर की 72 साइबर ठगी शिकायतों के आधार पर ₹1.49 करोड़ से अधिक की संदिग्ध राशि फ्रीज की गई है। पहले सिर्फ 56 शिकायतों पर ₹70 लाख की पुष्टि हुई थी।
पुलिस ने इस प्रकरण में दो आरोपियों — नामदेव साहू और सत्यनारायण दुबे — को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की टीम को रायगढ़ से अहम तकनीकी इनपुट मिले हैं। अब जांच की दिशा उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान की ओर बढ़ रही है।
यह कार्रवाई एसपी धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व और IG अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में हो रही है।
कबीरधाम पुलिस की अपील:
बैंक खाता, ओटीपी या दस्तावेज किसी अजनबी को न दें। किसी भी साइबर अपराध की जानकारी तुरंत 1930 या नजदीकी थाना में दें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आवास प्लस योजना में अपात्र हितग्राहियों के नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू, 3 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

Bhuvan Patel

वित्तीय अनियमितता पर गिरी गाज: कवर्धा के तत्कालीन शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल निलंबित

Bhuvan Patel

भ्रष्टाचार:वन विभाग के द्वारा बनाया गया तालाब पहली बरसात में बहा 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!