BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़सिटी न्यूज़

स्टेयरिंग फेल होते ही खेत में पलटी लखनऊ जा रही यात्री बस, 5 मिनट में पहुंची एंबुलेंस; बड़ा हादसा टला

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कबीरधाम जिले के दशरंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पनेका गांव के पास रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रायपुर से लखनऊ जा रही नफीस ट्रेवल्स की यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही दशरंगपुर पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

हादसे में घायल यात्रियों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित एंबुलेंस मात्र 5 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। त्वरित चिकित्सा सहायता मिलने से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे स्थिति और गंभीर होने से बच गई।

प्रारंभिक जांच में बस का स्टेयरिंग अचानक फेल होना दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। चालक ने बस को नियंत्रित करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते वाहन सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया।

दशरंगपुर चौकी प्रभारी त्रिलोक प्रधान ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेवल्स कंपनी को वैकल्पिक बस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ईश्वरी साहू के समर्थन में किया धुंवाधार प्रचार

Bhuvan Patel

भावना बोहरा के विधायक बनने से क्षेत्र में बह रही विकास की गंगा : समुंद सेवाराम कुर्रे

Bhuvan Patel

राहुल गाँधी से ही प्रारम्भ करे पता चल जायेगा किस जाति के हैं- किसान मोर्चा 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!