BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम जिले में 30 स्वास्थ्य कर्मियों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
कलेक्टर कार्यालय, जिला कबीरधाम द्वारा आज 26 जून को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत 30 स्वास्थ्य कर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, रायपुर के निर्देशानुसार तथा प्रभारी मंत्री की अनुमति के पश्चात जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिन कर्मचारियों का तबादला किया गया है, उनमें फार्मासिस्ट, सहायक ग्रेड-3, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। ये तबादले प्रशासनिक एवं सार्वजनिक हित में किए गए हैं।
तबादले के अनुसार ये कर्मचारी अब जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
यह कदम स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सुदृढ़ करने एवं सेवाओं में पारदर्शिता और प्रभावशीलता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की आरती और भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया ‘रजत जयंती राज्योत्सव’ — सांस्कृतिक झलकियों से गूंजा पूरा शहर

Bhuvan Patel

पंडरिया वन परिक्षेत्र में भ्रष्टाचार:अर्दन डेम निर्माण में लाखो का व्यय , बूंद भर पानी नही

Bhuvan Patel

मेडल जीतने वाले सूरज की गिरफ़्तारी से सनसनी: कबीरधाम पुलिस ने “जिम ट्रेनर” को शादी का झांसा देकर शोषण के आरोप में पकड़ा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!