BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

देश सेवा के 24 वर्षों बाद घर लौटे जवान तारकेश्वर चंद्राकर, कुंडा क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया
देश सेवा के 24 गौरवशाली वर्षों के बाद भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे जवान तारकेश्वर चंद्राकर का उनके पैतृक ग्राम रापा (विकासखंड पंडरिया) में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। जैसे ही तारकेश्वर चंद्राकर गांव पहुंचे, पूरे कुंडा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं और देशभक्ति नारों के साथ आत्मीय सम्मान दिया।
सेना की पहली पोस्टिंग से लेकर देश की सीमाओं तक
तारकेश्वर चंद्राकर ने वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती होकर बिकानेर (राजस्थान) से अपनी पहली पोस्टिंग शुरू की थी। इसके पश्चात उन्होंने जम्मू-कश्मीर सहित देश के कई संवेदनशील क्षेत्रों में देश की सेवा करते हुए 24 वर्ष पूरे किए। अब सेवानिवृत्ति के बाद जब वे गांव लौटे, तो लोगों ने अपने सपूत का दिल से स्वागत किया।

गांव में निकली देशभक्ति रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत
गांव रापा में देशभक्ति गीतों और नारों के साथ एक भव्य रैली निकाली गई। ग्रामीणों और युवाओं ने भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। स्वागत की श्रृंखला में कुंडा, बाब्बे डेरा गुरुद्वारा, भारत माता मंदिर, पेन्डीकला, कांवरिया मंदिर, नवापारा हनुमान मंदिर, शिव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर दर्शन और पुष्पांजलि की गई।
सामाजिक सहभागिता और देशभक्ति का संगम
गैस एजेंसी, गायत्री मंदिर, जगन्नाथ पब्लिक स्कूल जैसे संस्थानों ने मिठाई वितरण, पौधरोपण और स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में परिवारजन, रिश्तेदार, शिक्षकों, मित्रों, जनप्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त सैनिकों और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
यह आयोजन सिर्फ एक सेवानिवृत्त सैनिक का सम्मान नहीं, बल्कि देशभक्ति और सामूहिक गौरव का प्रतीक बन गया, जहां एक सपूत के सम्मान में पूरा क्षेत्र उमड़ पड़ा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भाजपा ने की महत्वपूर्ण चुनावी नियुक्ति, जसविंदर बग्गा को बनाया जिला मीडिया प्रभारी

Bhuvan Patel

महिला आरक्षण के नाम पर भ्रम फैला रही भाजपा: कांग्रेस का तीखा हमला , परिसीमन को बताया “राजनीतिक साजिश”, 2011 जनगणना आधार पर सवाल

Bhuvan Patel

युवती पर चाकू से जानलेवा हमला,  पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी दबोचा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!