BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, 23 वाहन चालकों से ₹13,200 वसूले

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा कवर्धा शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर और यातायात प्रभारी अजयकांत तिवारी के नेतृत्व में डीआरजी एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने सिग्नल चौक पर अभियान चलाया।

अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, शराब पीकर गाड़ी चलाने, सिग्नल जंप, मॉडिफाइड साइलेंसर, पार्किंग लाइट व रिफ्लेक्टर की कमी जैसे गंभीर नियम उल्लंघनों पर 23 मामलों में चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹13,200 समन शुल्क वसूला गया।
विशेष रूप से बस चालकों द्वारा पेट्रोल पंप में गलत दिशा से प्रवेश की लगातार शिकायतों पर पहले नोटिस दिए गए थे, लेकिन सुधार न होने पर अब सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग दें। कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और नियम उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शराब दुकान के समीप मिली लाश , पुलिस जांच में जुटी

Bhuvan Patel

कबीरधाम में जप्तशुदा 24 वाहनों की खुले मैदान में नीलामी: 22 अप्रैल को पुलिस परेड ग्राउंड में लगेगी बोली

Bhuvan Patel

विभिन्न समस्याओं के लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने दिया आवेदन 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!