BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

छात्रवृत्ति से वंचित 2267 विद्यार्थी : कबीरधाम शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सत्र 2023-24 की छात्रवृत्ति अभी तक लंबित, सत्र 2025-26 शुरू, भुगतान का इंतजार
कवर्धा
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कबीरधाम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शिक्षा सत्र 2023-24 की ऑनलाइन छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया अब तक पूर्ण नहीं हो पाई है। जबकि सत्र 2024-25 भी समाप्त हो चुका है और सत्र 2025-26 की शुरुआत हो गई है, लेकिन 2267 छात्र अब भी छात्रवृत्ति से वंचित हैं, जो विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। ये विद्यार्थी तीसरी से बारहवीं कक्षाओं में अध्ययनरत थे।
चार विकासखंडों का विश्लेषण
जिले के चार विकासखंड – बोडला, कवर्धा, सहसपुर लोहारा और पंडरिया – में कुल 1852 शालाएं छात्रवृत्ति पोर्टल में पंजीकृत हैं। कुल 58903 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए पंजीयन किया, जिसमें से 56636 विद्यार्थियों को ही सफल भुगतान हो पाया है।
विकासखंड कुल विद्यार्थी सफल भुगतान भुगतान नहीं
कुल भुगतान राशि
अब तक विद्यार्थियों को कुल ₹3.20 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है, जिसमें सबसे अधिक ₹1.08 करोड़ पंडरिया विकासखंड में भुगतान हुआ है। बावजूद इसके, सैकड़ों विद्यार्थियों को अभी तक एक भी रुपया प्राप्त नहीं हुआ है।
खाते बंद/त्रुटिपूर्ण होने का बहाना
विभाग द्वारा यह स्वीकार किया गया है कि जिन छात्रों को भुगतान नहीं हुआ है, उनके बैंक खाते बंद या त्रुटिपूर्ण हैं, जिनकी सुधार प्रक्रिया अभी प्रगतिशील है। लेकिन सवाल उठता है कि दो शिक्षा सत्र बीत जाने के बावजूद यह प्रक्रिया अब तक पूर्ण क्यों नहीं हुई ।
जिम्मेदारी तय होनी चाहिए
छात्रवृत्ति जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विभागीय सुस्ती से हजारों विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं। यह न सिर्फ छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है, बल्कि शासन की योजनाओं की छवि को भी प्रभावित करता है। शिक्षा विभाग और प्रशासन को इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अविलंब समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सदगुरू कबीर साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्राकट्य दिवस पर की 20 लाख की घोषणा

Bhuvan Patel

विधायक माँ भावना बोहरा के गृह ग्राम रणवीरपुर में सेमरहा के 24 बच्चों ने मनाई दीपावली

Bhuvan Patel

गोपाष्टमी पर केशव गौशाला लोहरा में तीन दिवसीय गौ महोत्सव, पं. ओमप्रकाश ठाकुर जी करेंगे गौकथा”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!