BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अमरकंटक में कबीरधाम के कांवड़ यात्रियों के लिए सेवा शिविर: विधायक भावना बोहरा द्वारा चौथे वर्ष निःशुल्क भोजन व विश्राम व्यवस्था

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
सावन मास में अमरकंटक यात्रा पर जाने वाले कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों के लिए इस वर्ष भी सेवा शिविर की व्यवस्था की गई है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त 2025 तक अमरकंटक में निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा चौथे वर्ष लगातार जारी है, जिसका लाभ हजारों श्रद्धालु उठा चुके हैं।
पंडरिया विधायक ने बताया कि यह सेवा नवीन नगर पालिका परिसर, मेला मैदान, अमरकंटक जिला अनुपपुर में संचालित की जाएगी। यहां प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सात्विक भोजन, स्नान, शौचालय और आराम के लिए विश्राम स्थल की सुविधा होगी। साथ ही प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ की महाआरती का भी आयोजन होगा जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।
इस सेवा शिविर के लिए 9755359004 व 9754462000 मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर यात्री अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भावना बोहरा ने कहा, “यह सेवा मेरे लिए सौभाग्य और भगवान भोलेनाथ की कृपा है। हमारी संस्कृति और श्रद्धा का सम्मान करते हुए हम यह व्यवस्था कर रहे हैं ताकि कबीरधाम जिले से आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो।”
विधायक बोहरा ने यह भी बताया कि शिविर स्थल पर उनके संस्थान के स्वयंसेवक 24 घंटे सेवा में तैनात रहेंगे। यात्रियों की मूलभूत आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि उनकी धार्मिक यात्रा सुखद और शांति से पूर्ण हो सके।
उल्लेखनीय है कि विधायक भावना बोहरा सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र में निःशुल्क मोबाइल हेल्थ लैब, 8 एंबुलेंस, छात्राओं के लिए बस सेवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, और खेल सुविधाएं भी सुलभ कराई गई हैं।
कांवड़ यात्रा के इस सेवा अभियान को जन सहयोग और श्रद्धालुओं के विश्वास से लगातार विस्तार मिल रहा है। विधायक बोहरा ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की विरासत को जीवंत बनाए रखने का माध्यम भी है। यह हमारी युवा पीढ़ी को आस्था, अनुशासन और सेवा भाव की प्रेरणा देता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पिपरिया में 22 दुकानों पर कार्रवाई, जागरूकता कार्यक्रमों से दिया तंबाकू छोड़ने का संदेश

Bhuvan Patel

भोरमदेव महोत्सव में ‘कार्ड वाले वीआईपी’ नदारद! नाम छपा, पर अतिथि नहीं आए – सहमति ली गई थी या सिर्फ दिखावा”

Bhuvan Patel

सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार, दिव्यांगों और प्रतिदिन श्रमिकों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में अव्वल रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन में कबीरधाम जिला फिर बना अग्रणी रोजगार देने के तीन अलग-अलग पैरामीटर्स पर कबीरधाम प्रदेश में अव्वल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!