BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कार्रवाई : अवैध शराब कारोबार पर करारा वार, आरोपी जेल भेजा गया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा/कुण्डा। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। थाना कुण्डा पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की पुख्ता सूचना पर दबिश देकर ग्राम प्राणकांपा निवासी मनोज चंद्राकर (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 29 पौवा देशी प्लेन मदिरा (5.220 बल्क लीटर), कीमत 2320 रुपये जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के सख्त निर्देश पर जिलेभर में अपराध, अवैध शराब, जुआ और सट्टे पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल तथा एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में थाना कुण्डा प्रभारी महेश प्रधान ने यह कार्रवाई की।
थाना कुण्डा पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह केवल शुरुआत है। अवैध शराब कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे कारोबारियों पर नजर रख रही है और धरपकड़ की कार्रवाई जारी रहेगी।
एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि अवैध शराब, जुआ और सट्टे जैसे अपराधों की सूचना पुलिस को दें। उनका कहना है कि इस तरह के अपराध न केवल कानून व्यवस्था बिगाड़ते हैं बल्कि युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए भी गंभीर खतरा हैं।
जिला पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाएगा और अपराधियों को किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

एसपी ने आधी रात किया शहर का निरीक्षण, लापरवाह पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, सतर्क ड्यूटीवालों को मिला इनाम

Bhuvan Patel

पशु प्रबंधन में लापरवाही पर पांच जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

Bhuvan Patel

जिला अस्पताल ने बनाया रिकॉर्ड — अक्टूबर माह में हुए 410 प्रसव, अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!