BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल पर 872 हितग्राहियों को 97 लाख से अधिक की आर्थिक मदद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले में आर्थिक रूप से कमजोर 872 परिवारों को बड़ी राहत मिली है। विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कुल 97 लाख 5 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर हितग्राहियों को चेक के माध्यम से वितरण शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने विष्णुदेव साय से स्वेच्छा अनुदान मद से सहायता प्रदान करने का आग्रह किया था। इसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से 402 हितग्राहियों को 45 लाख 25 हजार रुपए स्वीकृत किए गए।

इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने स्वेच्छा अनुदान मद से 470 हितग्राहियों के लिए 51 लाख 80 हजार रुपए मंजूर किए। इस प्रकार कुल 872 हितग्राहियों को 97 लाख 5 हजार रुपए की प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से चेक वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

लाभार्थियों ने कहा कि यह सहयोग उनके लिए कठिन समय में जीवनदायिनी सहायता साबित हो रहा है। कई परिवार लंबे समय से इलाज, शिक्षा और अन्य आवश्यक खर्चों को लेकर परेशान थे। अब इस मदद से उन्हें राहत मिली है और भविष्य को लेकर नई उम्मीद जगी है।

जिले में इतने बड़े स्तर पर स्वेच्छा अनुदान वितरण को सरकार की जनहितैषी पहल के रूप में देखा जा रहा है। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों के लिए यह सहायता केवल राशि नहीं, बल्कि भरोसे और सहारे का संदेश भी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नेशनल हाईवे चिल्फी घाटी में फिर लगा लंबा जाम , आवागमन बंद

Bhuvan Patel

पुलिस ने मवेशियों की अवैध ढुलाई करते तीन आरोपियों को दबोचा, ₹1.60 लाख का सामान जब्त

Bhuvan Patel

अब जिले के युवा भी भरेंगे उडान, मंत्री मो.अकबर के प्रयास से जिले में खुला निशुल्क आईएएस कोंचिग

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!