BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पशु चराई को लेकर दो पक्षों में विवाद, मवेशियों की पिटाई व अभद्रता का आरोप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
ग्राम लटुवा (थाना क्षेत्र भाटापारा) निवासी राकेश पाल पिता गोकुल पाल ने शनिवार 2 अगस्त को अपने परिजनों सहित बड़े मरसोला गांव के कुछ लोगों पर मवेशी चराई के दौरान जानवरों की पिटाई, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दी है।
प्राप्त शिकायत के अनुसार, राकेश पाल, मोहन पाल, दुलार पाल सहित अन्य लोग अपने मवेशियों को चराने बड़े मरसोला गांव गए थे। तभी वहां के कुछ ग्रामीण—पवन पैकरा, गौनेस राम, बिंदेश्वर यादव—बाइकों से पहुंचे और मवेशियों को जबरन खदेड़ने लगे। आरोप है कि उन्होंने मवेशियों को डंडे से मारा, चराई न करने की चेतावनी दी और 5000 रुपये मासिक देने की मांग की।

शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने मवेशियों की पिटाई की, चराई के लिए पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पशु भी जब्त कर लिए गए और कथित रूप से पैसे भी ले लिए गए।
इस घटना की सूचना बलौदाबाजार थाने में दी गई, जहां इस मामले में गैर जमानती अपराध (धारा 174 बी.एन.एस.एस.) के तहत NCR (नॉन कॉग्निजेबल रिपोर्ट) दर्ज की गई है। शिकायतकर्ताओं ने उचित मुआवजे और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दुर्व्यवहार की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

संपत्ति विवाद में महिला की हत्या करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में

Bhuvan Patel

डांस प्रतियोगिता में खूनी विवाद – नाबालिग सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, चाकू-लोहे के वार से एक गंभीर घायल

Bhuvan Patel

जनपद पंचायत बोड़ला के निलंबित लेखपाल नरेंद्र रावतकर के घर फिर पड़ा छापा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!