BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ढाबों में बिक रही शराब से शर्मसार हुआ शहर, आबकारी विभाग मौन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
औद्योगिक क्षेत्र के रूप में पहचान बना चुका जिला आज शराबखोरी की काली सच्चाई से जूझ रहा है। नगर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित सैकड़ों ढाबों में खुलेआम देशी और विदेशी शराब परोसी जा रही है। छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से मंगाए गए विभिन्न ब्रांड की शराब इन ढाबों में धड़ल्ले से बिक रही है – वह भी बिना किसी वैधानिक लाइसेंस के।

ढाबा संचालकों में यह मानसिकता घर कर चुकी है कि यदि वे शराब नहीं बेचेंगे, तो ग्राहक नहीं आएंगे। नतीजा यह है कि जो ढाबे शराब परोसने से इंकार करते हैं, वहां ग्राहक ही नहीं पहुंचते। इसके उलट, शराब परोसने वाले ढाबों में देर रात तक भीड़, नशे और बवाल का माहौल बना रहता है।
परिवारों का भोजन करना हुआ दूभर
इन ढाबों की हालत यह हो चुकी है कि कोई भी संभ्रांत नागरिक या परिवार अब यहां भोजन करने का साहस नहीं कर पाता। शाम ढलते ही माहौल अशोभनीय हो जाता है – गाली-गलौज, नशे में धुत लोग, बेतरतीब व्यवहार आम हो गया है।
सीसीटीवी में कैद होती है सारी करतूत
चौंकाने वाली बात यह है कि कई ढाबों में सीसीटीवी कैमरे (तीसरा नेत्र) भी लगे हैं, जिनमें शराब परोसने, ग्राहकों के विवाद और अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों की पूरी रिकॉर्डिंग होती है। लेकिन ये फुटेज कभी अधिकारियों के पास नहीं पहुंचते और स्थानीय मिलीभगत के कारण सब कुछ ‘मैनेज’ कर लिया जाता है।
महुआ शराब पर कार्यवाही, ब्रांडेड शराब पर चुप्पी
आबकारी विभाग की भूमिका इस पूरे मामले में सवालों के घेरे में है। विभाग केवल महुआ शराब की तस्करी पकड़कर कार्यवाही का दिखावा करता है, जबकि ब्रांडेड शराब की खुलेआम बिक्री पर पूरी तरह मौन है। यह स्पष्ट करता है कि या तो विभाग की मिलीभगत है या फिर लापरवाही की पराकाष्ठा।
कानून की अनदेखी, शासन की साख पर दाग
छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम का घोर उल्लंघन इन ढाबों में हो रहा है। लाइसेंस न होना, नियमों की धज्जियाँ उड़ाना और सार्वजनिक स्थलों पर शराब परोसना गंभीर अपराध है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग की चुप्पी से बड़ा सवाल खड़ा होता है – आखिर इन्हें संरक्षण कौन दे रहा है ।
जनता में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
बलौदा बाजार नगरवासियों में गहरी नाराजगी है। वे मांग कर रहे हैं कि इन ढाबों पर सघन जांच की जाए, सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाए और अवैध शराब बिक्री पर कठोर कार्रवाई हो। यदि प्रशासन ने जल्द ही इस गंभीर समस्या पर अंकुश नहीं लगाया, तो यह न केवल सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ेगा, बल्कि कानून व्यवस्था को भी खुली चुनौती होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के नाम निर्देशन पत्रों की हुई संवीक्षा

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास पर 

Bhuvan Patel

छीरपानी बांध में डूबने से हुई अधेड़ बैगा की मौत बोड़ला थाना क्षेत्र की घटना लगातार बांध में डूबने की दूसरी घटना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!