BP NEWS CG
समाचार

छीरपानी बांध में डूबने से हुई अधेड़ बैगा की मौत बोड़ला थाना क्षेत्र की घटना लगातार बांध में डूबने की दूसरी घटना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा – बोडला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीरा के छीरपानी बांध के डुबान क्षेत्र बाबा पथरा के पास बांध में डूबने से बुजुर्ग बैगा की मौत हो जाने की घटना घटी है जिसकी जानकारी बोड़ला पुलिस को सूचना करता मोहित बैगा पिता रावण बैगा ढोलबज्जा ने दी जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पानी में डूबने का लगातार दूसरा मामला बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत छीरपानी बांध के ग्राम बाबापथरा डुबान छेत्र में बुंदर सिंह बैगा पिता घसिया बैगा उम्र 55 साल ग्राम बेला पानी सोनभट्टी थाना चिल्फी घाटी की मौत हो गई विकासखंड तहसील क्षेत्र में पानी में डूबने का लगातार दूसरा मामला है इससे पहले बुधवार को तहसील क्षेत्र के रेंगाखार थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध बहेरा खार बांध में भी एक अज्ञात महिला की डूबने से मौत हुई थी जिसमें हत्या कर महिला के शव को पत्थर से बांधकर बांध में डाला गया था। शादी में पैदल ही जा रहा था विकासखंड के वनांचल क्षेत्रों में बैगा आदिवासी परिवारों के द्वारा अधिकांश था आज भी पैदल ही सफर करने का रिवाज है आसपास के गांव में बैगा परिवार के द्वारा पैदल ही यात्रा किया जाता है ताजा मामले में भी ऐसा ही हुआ ग्राम बेला पानी निवासी बुंदर सिंह पिता घसिया बैगा अपने साढू के घर भीरा पंचायत के गांव बाबा पथरा 1 अप्रैल को पैदल ही जाने के लिए निकला था उसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले छीरपानी बांध के डूबान क्षेत्र में डूबने से उसकी मौत हो गई यात्रा के दौरान वह कुछ देर के लिए अपने दूसरे साढू ढोलबज्ज़ा के मोहतु बैगा के यहां रुका था और उन्हें भी शादी में जाने की जिद कर रहा था और शाम 4:00 बजे के आसपास वह बावापथरा जाने के लिए निकला था।

नशे का आदी था मृतक

जांचकर्ता अधिकारी उग्रसेन जगत ने बताया कि उसके परिवार के लोगों से पूछताछ में बताया गया कि मृतक बुन्दरसिंह बैगा नशे का आदी था वह लगातार नशे में रहता था और उस दिन भी वह नशे की हालत में बाबा पथरा जा रहा था संभवत नशे के कारण ही डुबान क्षेत्र के पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई और 1 अप्रैल के दिन मौसम भी बहुत खराब था। शादी से लौटते समय अन्य परिजनों को दिखा शव ग्राम बाबा पथरा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम ढोलबज्जा और आसपास के परिजन भी शादी में शामिल होने के लिए बावापथरा गए थे मृतक बुन्दरसिंह बैगा शादी में नहीं पहुंचा था उस पर भी चर्चा हो रही थी शादी खत्म होने के बाद अन्य परिजनों की शादी समारोह से वापस उसी रास्ते से आ रहे थे उन्होंने दुकान के पानी में मृतक का शव देखा और इसकी जानकारी उसके साढू मोहतु बैगा को इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने भी तत्काल कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है 174 जाफो पर मर्ग कायम कर घटना को जांच में ले लिया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कछुआ से पैसा झरन कराने के नाम पर धोखाधडी, एक महिला सहित चार पुरुष गिरफ्तार

Bhuvan Patel

ईव्हीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में किया गया सील , सीसी टीवी और सुरक्षा जवानों द्वारा रखी जा रही निगरानी

Bhuvan Patel

आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम: पीएमएफएमई योजना से खाद्य उद्यमियों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!