BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

ग्राम अमेरा हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग हिरासत में

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
ग्राम अमेरा में 12 अगस्त 2025 को हुई हत्या की गुत्थी थाना पलारी पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझा ली। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक पुरुषोत्तम यादव (ग्राम अमेरा) की घर के बरामदे में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच हुई। शव खून से लथपथ अवस्था में मिला, जिसके बाद थाना पलारी में अपराध क्रमांक 289/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना प्रभारी पलारी और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और आसपास के लोगों, रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ की। इस दौरान एक नाबालिग के बयान में बार-बार बदलाव पाए गए। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर नाबालिग ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की।
जांच में सामने आया कि नाबालिग और मृतक के बीच घरेलू विवाद और मोबाइल उपयोग को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसी तनाव के चलते नाबालिग ने गुस्से में लोहे के धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर विधि-संगत कार्रवाई के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोप सिद्ध होने पर विधिक प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ग्राम केजेदाह पहुंचकर प्रभावित किसानों से मिले

Bhuvan Patel

प्रयास विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु मॉडल उत्तर जारी, 15 मई तक दावा आपत्ति आमंत्रित

Bhuvan Patel

*अवैध अतिक्रमण हटाने वार्ड क्रं. 26 के नागरिक कलेक्टर से मिले*

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!