BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

बिहार विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया सोनपुर विधानसभा प्रभारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भारतीय जनता पार्टी ने पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सारण जिले के सोनपुर विधानसभा (क्रमांक 122) का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए पार्टी ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
विधायक बोहरा रविवार को पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय एवं सारण जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल हुईं और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी नेतृत्व — राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा, प्रदेश नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं — के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 एनडीए के लिए ऐतिहासिक विजय का चुनाव होगा, जहां जनता विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं — पीएम आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, स्किल इंडिया — ने बिहार के हर घर तक पहुंच बनाई है, जिससे जनता के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है।
भावना बोहरा ने कहा कि विपक्षी दल केवल नकारात्मक राजनीति और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि एनडीए सरकार ने जंगलराज समाप्त कर सुशासन स्थापित किया है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिहार को 62 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी गई है, जिससे राज्य में रोजगार, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
उन्होंने विश्वास जताया कि 6 और 11 नवंबर को होने वाले मतदान में बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

संकल्प यात्रा से लोगों को मिल रहा लाभ,आयुष्मान योजना के कार्ड से लेकर उज्ज्वला योजना से हो रहे लाभान्वित अब तक 14 ग्राम पंचायतों तक चुका विकसित भारत संकल्प यात्रा

Bhuvan Patel

वन विभाग कवर्धा की कार्रवाई – अवैध चराई पर जुर्माना, ₹6,840 वसूला

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के बड़े फैसले: अनुसूचित वर्गों को राहत, मुफ्त बिजली योजना में राज्य की हिस्सेदारी, बाघ संरक्षण को नई संस्था

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!