BP NEWS CG
अन्य

संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ गांव में बही भक्ति की सरिता

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। भक्ति, ज्ञान और सांस्कृतिक परंपरा के संगम का अनुपम आयोजन संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ 13 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है। गांव में भक्ति की गंगा बहाने हेतु यह कार्यक्रम दिवंगत श्री श्रवणलाल श्रीवास्तव जी की स्मृति में उनके परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन का शुभारंभ बुधवार को भा. कृष्ण पक्ष पंचमी पर भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलशों के साथ पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। यात्रा में देवी-देवताओं के जयघोष, भजन-कीर्तन और वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आचार्य पंडित श्री अभिषेक महाराज (शिवपुरी धाम, मथुरा) के मुखारविंद से कथा का वाचन हो रहा है। प्रत्येक दिन कथा का एक विशेष प्रसंग रखा गया है, जिसमें 14 अगस्त को ‘परम पावन जलम, वराह अवतार’, 15 अगस्त को ‘कपिल चरित्र, ध्रुव चरित्र’, 16 अगस्त को ‘प्रह्लाद चरित्र’, 17 अगस्त को ‘बालक अवतार, राम लीला, कृष्ण जन्म उत्सव’, 18 अगस्त को ‘गोवर्धन लीला, मथुरा आगमन’, 19 अगस्त को ‘सुदामा चरित्र, रुक्मणी विवाह’, 20 अगस्त को ‘सूर्य वंश, श्रीकृष्ण मोक्ष, भागवत महात्म्य’ और 21 अगस्त को ‘सप्तम दिवस, तुलसी विवाह, हवन, प्रसाद वितरण’ का आयोजन होगा।
कथावाचन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से हरिद्वार स्थित शिव मंदिर परिसर में हो रहा है। श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर आध्यात्मिक आनंद ले रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर भागवत कथा के पुण्य लाभ और जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

डैम के पास मिला महिला की अधजली लाश , क्षेत्र में फैली सनसनी ,जांच में जुटी पुलिस 

Bhuvan Patel

नौवे चक्र में विजय लगभग से 19000 और भावना 6300 से आगे जीत की आपर संभावना

Bhuvan Patel

मरीज के परिजन से लूट के मामले में नाबालिक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!