BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में होगा पहला छत्तीसगढ़ खो-खो लीग, 22 से 24 अगस्त तक इंडोर स्टेडियम में भिड़ेंगी सर्वश्रेष्ठ टीमें

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
कबीरधाम जिला पहली बार छत्तीसगढ़ खो-खो लीग की मेजबानी करने जा रहा है। छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो-खो एसोसिएशन एवं जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में यह तीन दिवसीय भव्य आयोजन 22 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक कॉलेज ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में होगा।
लीग के प्रमोशन कार्यक्रम का आयोजन 17 अगस्त को रेस्ट हाउस कबीरधाम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, अध्यक्षता मीनाक्षी अग्रवाल (उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ खो-खो संघ) और विशेष अतिथि के रूप में डॉ. आशीष मिश्रा (जनपद सदस्य) सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इस दौरान लीग का लोगो, खिलाड़ियों व टेक्निकल ऑफिशियल्स की टी-शर्ट का अनावरण किया गया।
डॉ. आशीष मिश्रा ने घोषणा की कि लीग के सभी नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, मैडल और स्मृति चिन्ह उनकी ओर से दिए जाएंगे। वहीं मीनाक्षी अग्रवाल ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए प्लेइंग किट, ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज की व्यवस्था लायंस क्लब दुर्ग-भिलाई के सौजन्य से कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि व प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से भेंट कर उन्हें समापन समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
लीग में छत्तीसगढ़ के श्रेष्ठ चयनित चार-चार बालक और बालिका टीम शामिल होंगी। इनके मार्गदर्शन के लिए नरेश यादव, जफर सिद्दीकी, मुरली रेड्डी, भारत कोटेलकर सहित कई अनुभवी कोच व मैनेजर नियुक्त किए गए हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 30 टेक्निकल ऑफिशियल्स व निर्णायकों की टीम तैनात की गई है।
इस लीग में नये नियमों के तहत वजीर, ड्रीम रन, डीआरएस रिव्यू और पावर प्ले जैसी आधुनिक सुविधाओं का प्रयोग होगा। सभी मैच मैट पर खेले जाएंगे और यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन की तैयारियों के लिए जिला खो-खो संघ की पूरी टीम जुटी हुई है। महासचिव तरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन कबीरधाम और छत्तीसगढ़ के खो-खो खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

स्वास्थ्य, पर्यटन और खिलाड़ियों पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के तीखे सवाल, सरकार ने सदन में दिए लिखित जवाब

Bhuvan Patel

रामेश्वरम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता व राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

Bhuvan Patel

कलेक्टर के निर्देश पर ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण का काम शुरू राजस्व, कृषि, उद्यानिकी और बीमा प्रतिनधि ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का कर रहे सर्वे 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!