BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

वन अधिकार अधिनियम के सुचारू क्रियान्वयन हेतु संविदात्मक नियुक्ति, 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला एवं अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में संविदात्मक नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक–वन अधिकार अधिनियम) तथा एमआईएस सहायक (सहायक–वन अधिकार अधिनियम) के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच 16 सितंबर तक की जाएगी। इसके उपरांत पात्र आवेदकों को साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा। साक्षात्कार 22 से 26 सितंबर के बीच होंगे। साक्षात्कार के आधार पर तैयार चयन सूची 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी।
यह नियुक्ति वन अधिकार अधिनियम के सुचारू क्रियान्वयन एवं जनजातीय तथा परंपरागत वन निवासियों को उनके वैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खप्पर दर्शन कल , हुड़दंग, हूटिंग, और मार्ग में अवरोध करने वालों के लिए जिला प्रशासन का नज

Bhuvan Patel

कबीरधाम को दिलाई देशभर में पहचान, पर मेहनतकश ‘आवास मित्र’ अब भी इंतजार में

Bhuvan Patel

ईश्वरी साहू बने कबीरधाम जिला पंचायत अध्यक्ष

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!