BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

प्रेग्नेंट महिला की दर्दनाक मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; बोड़ला पुलिस कर रही जांच

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा (छत्तीसगढ़)। कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम पालक में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान संजना यादव (23 वर्ष), पति यशवंत यादव निवासी पंडातराई के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, संजना अपने पति और परिवार के साथ ग्राम पालक में मवेशियों की देखरेख के लिए रह रही थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसके भाई लोकेश यादव ने डायल-112 को सूचना दी और बहन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। मृतका दो छोटे बच्चों की मां थी।
बोड़ला थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अध्यक्ष , उपाध्यक्ष के दावेदार बनी जनपद पंचायत के स्थाई समिति के सभापति 

Bhuvan Patel

पंडरिया के लिम्हाई पुर में जलजीवन मिशन योजना हाल बेहाल , गुणवत्ता दरकिनार 

Bhuvan Patel

हाईटेंशन तार की चपेट में आया तेंदूपत्ता से भरा ट्रक

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!