BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

पत्नी की हत्या कर शव को नदी में फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। ग्राम धुर्राबांधा निवासी संजू निषाद (21 वर्ष) ने 18 अगस्त की रात पत्नी संगीता निषाद (32 वर्ष) की गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से शिवनाथ नदी में फेंक दिया।

 

भाटापारा पुलिस ने बताया कि मृतका के किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध होने पर आरोपी पति क्षुब्ध था। संगीता के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव नदी में मिलने पर जांच शुरू हुई। मर्ग जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने जुर्म कबूल कर लिया।

 

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव अभ्यारण्य में मवेशियों की आवाजाही पर वन विभाग की सख्ती

Bhuvan Patel

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र से जुड़े संरक्षण तंत्र का भंडाफोड़: बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बंधुआ श्रम से मुक्त, 8 आरोपी सलाखों के पीछे — अब जिम्मेदारी तय होगी

Bhuvan Patel

पटेल समाज मेहनत, लगन और ईमानदारी का प्रतीक : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!