BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 5 और पार्षद पद के लिए 19 लोगो ने खरीदा फार्म 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, कबीरधाम जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आज अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए नाम निर्देश पत्रों की बिक्री जारी रही। 
उपजिला निर्वाचन अधिकारी गीता रायस्त ने बताया कि कबीरधाम जिले के सात नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देश फार्म विक्रय तथा जमा करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आज जिले के सात नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 5 और पार्षद पद के लिए 19 पत्रों का विक्रय हुआ है। हालांकि, आज एक भी नाम निर्देश पत्र जमा नहीं किया गया।
उन्होंने जानकारी दी कि पिपरिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 1 आवेदन पत्र जबकि कवर्धा नगर पालिका में अध्यक्ष पद हेतु 4 आवेदन पत्र विक्रय किए गए। इसी प्रकार, पार्षद पद के लिए पंडरिया नगर पालिका में 2, पांड़ातराई नगर पंचायत में 1, इंदौरी नगर पंचायत में 1, पिपरिया नगर पंचायत में 2 और कवर्धा नगर पालिका में 13 आवेदन पत्रों का विक्रय हुआ है। आगामी दिनों में आवेदन पत्रों के जमा होने की संख्या बढ़ने की संभावना है। सभी गतिविधियां निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार संचालित हो रही हैं।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षक के वेतन काटने का निर्देश

Bhuvan Patel

चिकित्सकीय चमत्कार : ट्रिपलेट समेत कुल 7 नवजातों को बचाया, सफल सर्जरी और देखरेख के बाद सुरक्षित डिस्चार्ज

Bhuvan Patel

कांग्रेस भवन में बैठक: रियल इस्पात हादसे में मृत श्रमिकों को दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच व औद्योगिक सुरक्षा पर जोर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!