BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकपांडातराईभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

पांडातराई हादसा: विधायक बोहरा ने दिखाई मानवता, घायल को पहुँचाया अस्पताल – मगर वीरेंद्र कुंभकार ने तोड़ा दम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पांडातराई नगर के शराब भट्टी के पास शुक्रवार रात  भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में नगर के दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों की पहचान वीरेंद्र कुंभकार और मोहन पटेल के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपनी गाड़ी से पंडरिया अस्पताल पहुँचाया और चिकित्सकों को तत्काल इलाज के निर्देश दिए।
लेकिन अफसोस! इलाज के दौरान वीरेंद्र कुंभकार ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर मोहन पटेल की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा एक एमपी पासिंग गाड़ी से हुआ और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों को मदद पहुंचाई।
विधायक भावना बोहरा ने मानवता का परिचय देते हुए खुद घायल युवकों को उठाकर अस्पताल रवाना किया। भीड़ ने विधायक के इस मानवीय कदम की सराहना की। ज्ञात हो कि विधायक बोहरा ने विधानसभा के प्रत्येक मंडल में नि:शुल्क एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे आमजन को आपात स्थिति में त्वरित मदद मिल सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न, रक्तदान शिविर और भव्य वरघोड़ा बने आकर्षण का केंद्र

Bhuvan Patel

कवर्धा वनमंडल अंतर्गत वनरक्षक की सीधी भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों का शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा 22 मई से 2 जुलाई 2023 तक

Bhuvan Patel

खुलासा – आधी रात की चोरी का राज़फाश, दो चोर और रिसीवर गिरफ्तार, पूरा माल बरामद, अपराधियों में हड़कंप

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!