BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उद्यान-चौपाटी निर्माण में घोर लापरवाही, कलेक्टर भड़के – ठेकेदार व अधिकारी को चेतावनी, ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कवर्धा शहर की खूबसूरती बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में काम की रफ्तार कछुआ चाल से भी धीमी है। शनिवार को कलेक्टर गोपाल वर्मा ने भोजली तालाब उद्यान और नगर पालिका कार्यालय के सामने बन रही चौपाटी का औचक निरीक्षण किया, तो वहां आधे-अधूरे और ठप पड़े काम देखकर वे बुरी तरह भड़क उठे।

करीब 478.25 लाख रुपये की लागत से चल रहे इन कार्यों की सुस्त प्रगति पर कलेक्टर ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अब ढिलाई और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। नगर पालिका अधिकारी और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि यदि तय समयसीमा में काम पूरे नहीं हुए तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण में अधूरी बिजली फिटिंग, गार्डनिंग, पाथवे और सफाई की बदहाली सामने आई। कलेक्टर ने कहा – “अलग-अलग कामों में सुस्ती के कारण प्रगति रुक रही है, इसे तुरंत सुधारा जाए। शहरवासी इंतजार कर रहे हैं और अधिकारी-ठेकेदार लापरवाही दिखा रहे हैं, यह अस्वीकार्य है।”
भोजली तालाब उद्यान: धार्मिक आस्था पर भी पड़ रही सुस्ती की छाया
करीब 50 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा उद्यान आस्था और संस्कृति का संगम बनने वाला है। यहाँ विशाल हनुमान प्रतिमा, रामायण की झलक दिखाते चित्र और आधुनिक सुविधाएँ दी जा रही हैं। लेकिन रंग-रोगन और फिनिशिंग कार्य की धीमी रफ्तार से परियोजना अधर में लटकी है।
चौपाटी निर्माण: कागजों में आधुनिक, हकीकत में अधूरा
नगर पालिका कार्यालय के सामने बन रही चौपाटी को आधुनिक स्वरूप देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल यह अधूरापन और लापरवाही का उदाहरण बनी हुई है। बैठने और मनोरंजन की जगहों पर निर्माण कार्य अटका पड़ा है।
कुल मिलाकर, करोड़ों की लागत से हो रहे इन प्रोजेक्ट्स की हालत देखकर साफ है कि पालिका और ठेकेदार की सुस्ती ने शहर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कलेक्टर की सख्त चेतावनी के बाद अब देखना होगा कि जिम्मेदार कितनी तेजी दिखाते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

*जेल में बंद कैदियों को मिलेगा गंगा जल स्नान का अवसर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

Bhuvan Patel

सकरी नदी के जीर्णोधार तो नही लेकिन कराने वाले का हुआ उद्धार

Bhuvan Patel

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!