BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मातृत्व से आत्मनिर्भरता तक – पंडरिया को मिली 71 लाख की विकास सौगात

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मोहतराखुर्द में महतारी सदन का वर्चुअल लोकार्पण
, चारभाठा व ढोरली में 46 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन – विधायक भावना बोहरा ने जनता को दी सौगात
कवर्धा/पंडरिया।
पंडरिया विधानसभा आज सशक्तिकरण और विकास की नई पहचान बन रहा है। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 24 लाख 70 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले महतारी सदन का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सदन केवल एक भवन नहीं बल्कि ग्रामीण बहनों की प्रतिभा, कौशल और सामूहिक शक्ति को निखारने वाला केंद्र होगा।

उन्होंने बताया कि महतारी सदन में स्वयं सहायता समूह की गतिविधियाँ, प्रशिक्षण, सामुदायिक सभाएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जो महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेंगे।
इसी कड़ी में विधायक भावना बोहरा ने आज ग्राम बाजार चारभाठा और ढोरली में 46 लाख 34 हजार रुपए की अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इसमें सीसी रोड एवं भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।
आज कुल 71 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात पंडरिया विधानसभा को मिली है।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी अभूतपूर्व कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को हर माह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है और अब महतारी सदन के जरिए उन्हें प्रशिक्षण और अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि पंडरिया विधानसभा में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, तालाब सौंदर्यीकरण और चौक-चौराहों का विकास तीव्र गति से जारी है। वर्षों तक उपेक्षित रहने के बाद आज यह क्षेत्र गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

डॉ.भीम राव अंबेडकर साहेब जयंती पर आनंद सिंह के नेतृत्व में बांटा गया शरबत

Bhuvan Patel

कबीरधाम को मिली सिटी स्कैन यूनिट की सौगात, जिला अस्पताल में शुरू हुई सेवा – अब नहीं जाना पड़ेगा रायपुर-बिलासपुर, मरीजों को जांच में बड़ी राहत

Bhuvan Patel

कवर्धा में दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग को जिंदा जलाकर की गई हत्या, दहशत का माहौल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!