BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पोलमी में पिकअप और माजदा की भिड़ंत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत पोलमी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पंचायत भवन के सामने टर्निंग पर थ्रेशर से लदी माजदा और सामने से आ रही पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, माजदा रायपुर (छत्तीसगढ़) की ओर से आ रही थी, वहीं पिकअप मध्यप्रदेश की दिशा से पोलमी की तरफ प्रवेश कर रही थी। अचानक टर्निंग पर दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन बीच सड़क पर आकर रुक गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल ड्राइवर को वाहन से बाहर निकाला और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हादसे के चलते कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे ग्रामीणों ने मौके पर संभाला।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मोड़ बेहद दुर्घटनाजनक है और यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से दुर्घटना रोकथाम हेतु सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संकेतक लगाने की मांग की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

1 करोड़ 84 लाख की ठगी करने वाला 9 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

धार्मिक आस्था और जनसेवा का संगम: श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में उप मुख्यमंत्री की आत्मीय सहभागिता, डोम निर्माण हेतु 30 लाख की सौगात

Bhuvan Patel

कागजों में सख्ती, जमीन पर ढील? राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर की समीक्षा फिर औपचारिकता बनकर रह गई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!