BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बारनवापारा अभयारण्य में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
लौदाबाज़ार-
वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और फोटोग्राफी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन्यजीव सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर 2025) के अवसर पर बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में “कैप्चर टू कंजर्व” विषय पर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
वन मंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ के वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य को अपने कैमरे में कैद करना होगा। इस प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे –
➡️ प्रथम पुरस्कार – ₹10,000
➡️ द्वितीय पुरस्कार – ₹7,000
➡️ तृतीय पुरस्कार – ₹5,000
परिणामों की घोषणा 7 अक्टूबर को की जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को दिए गए QR कोड स्कैन करके या गूगल फॉर्म लिंक भरना होगा। प्रतिभागियों से सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी अनिवार्य रूप से लिया जाएगा।
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि केवल छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित वन्यजीव और प्रकृति फोटोग्राफ ही मान्य होंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर प्रविष्टि अस्वीकार कर दी जाएगी।
यह प्रतियोगिता न केवल युवाओं को अपनी कला दिखाने का मंच प्रदान करेगी, बल्कि वन्यजीवों के संरक्षण की मुहिम को भी सशक्त बनाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राज्योत्सव रजत जयंती के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अद्भुत संगम — अनुराग शर्मा की मधुर आवाज़ में झूमा कवर्धा, लोकगीत-नृत्य से सजी अविस्मरणीय संध्या

Bhuvan Patel

मौत का गड्ढा बना खनन का छोड़ा हुआ जख्म: तीन दिन से लापता श्रमिक, संसाधनविहीन गोताखोर बेबस तालाब नहीं, 15–20 साल पुरानी पत्थर खदान; गहराई बनी तलाश में सबसे बड़ी बाधा

Bhuvan Patel

सेवा, संवेदना और जनकल्याण का प्रतीक बना उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जन्मदिन, रक्तदान व पौधरोपण कर दिया समाजसेवा का संदेश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!