BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरबेमेतरासिटी न्यूज़

50 वर्षीय पुरुष और 19 वर्षीय युवती की एक ही फंदे से लटकी मिली लाशें, इलाके में सनसनी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले के चटवा गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 50 वर्षीय अधेड़ पुरुष और 19 वर्षीय युवती की लाशें एक ही पेड़ पर एक ही फंदे से लटकी हुई मिलीं। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतकों की पहचान रायपुर जिले के धरसींवा निवासी रामजी साहू और एक युवती के रूप में हुई है। रामजी साहू कूंरा गांव में एक गिफ्ट सेंटर चलाता था, जहां मृतिका पिछले कुछ वर्षों से कार्यरत थी। रामजी की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।
बेरला थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से शवों को नीचे उतरवाया गया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों 3 मई को घर से निकले थे। अगली सुबह 4 मई को उन्हें धमधा में एक पेटीएम बूथ से पैसे निकालते हुए देखा गया था और बाद में उन्होंने एक नई साइकिल भी खरीदी थी। इसके बाद से दोनों लापता थे।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों को स्पष्ट करने के लिए मृतकों के परिजनों और जानकारों से पूछताछ की जा रही हैं 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बालका रामकिनकर वर्मा बने बोडला जनपद पंचायत अध्यक्ष 

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की माता अस्वस्थ, रायपुर के निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी

Bhuvan Patel

फर्जी यूनियन अध्यक्ष बनकर अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में चक्का जाम! श्रमिकों को धमकाकर वसूली, संगठित अपराध में आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!