थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम धनगांव में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बेचने वाले आरोपी पुनित राम बंजारे (65 वर्ष) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹2,96,000 कीमत मूल्य की कुल 148 बल्क लीटर हांथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है, जिसे उसने 296 छोटे-छोटे पाउचों में पैक कर बिक्री हेतु तैयार किया था। इस संबंध में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
“समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 के माध्यम से आम नागरिक अपराध, शिकायत या सूचना व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। इस व्यवस्था से पुलिस को अपराधियों की धरपकड़ और जन शिकायतों के निराकरण में लगातार सफलता मिल रही है।
– थाना सिटी कोतवाली, बलौदाबाजार पुलिस की एक और प्रभावी कार्रवाई।