BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कलेक्टर वर्मा का सख्त एक्शन – ठेकेदार की सुस्ती पर फूटा गुस्सा, दिए अंतिम चेतावनी के संकेत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा शहर के सरदार पटेल मैदान के सामने निर्माणाधीन चौपाटी स्थल पर कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने आज औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति और ठेकेदार की लापरवाही पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
कलेक्टर वर्मा ने स्पष्ट कहा कि चौपाटी निर्माण कार्य में ढिलाई अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ठेकेदार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करें, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई अनिवार्य होगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाली क्षेत्रों को समतल किया जाए, पेवर ब्लॉक तत्काल लगाए जाएं और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए। कलेक्टर ने कहा कि चौपाटी शहर के सौंदर्यीकरण और जनसुविधा से जुड़ा अहम प्रोजेक्ट है, इसलिए गुणवत्ता और पारदर्शिता पर कोई समझौता नहीं होगा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों की दैनिक मॉनिटरिंग की जाए और ठेकेदार से हर दिन की प्रगति रिपोर्ट ली जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समयसीमा में काम पूरा नहीं हुआ, तो ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के समय एसडीएम चेतन साहू, नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शिक्षा प्रकोष्ठ में सशक्त नियुक्ति: टेसूलाल धुरंधर को भाजपा छत्तीसगढ़ ने दी बड़ी जिम्मेदारी”

Bhuvan Patel

पोषण माह के अच्छे अभ्यासों को आंगनबाड़ी केन्द्र की गतिविधियों में नियमित रूप से शामिल करना जरूरी हैः-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

Bhuvan Patel

POCSO एक्ट के तहत सपोर्ट पर्सन इम्पैनलमेंट: बाल अधिकारों की सुरक्षा में भागीदारी का सुनहरा अवसर”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!