BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

एक सप्ताह में दो सनसनीखेज घटनाएं: पहले बछिया पर चाकू से हमला, अब कोलिहा में गौवंश मृत — धारदार हथियार से कटने के निशान ने क्षेत्र में दहशत फैलाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में गौवंश पर लगातार हो रहे हमलों ने पूरे जिले में चिंता और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। आज दिनांक 23 नवंबर 2025 को सुबह लगभग 07:00 बजे ग्राम कोलिहा में माध्यमिक स्कूल के सामने बाजार चौक में एक गौवंश मृत अवस्था में पाया गया। मृत पशु के पिछले हिस्से पर धारदार हथियार से काटे जाने जैसे गहरे घाव मिलने से घटना संगीन नजर आ रही है।
सूचना मिलते ही थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और जांच–पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मृत गौवंश का पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई के बाद कफन-दफन की प्रक्रिया पूरी कराई। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम भी लगाई गई है।
पिछले सप्ताह भी हुआ था हमला – एक आरोपी गिरफ्तार
गौर करने वाली बात यह है कि इसी क्षेत्र में पिछले सप्ताह एक बछिया के गले पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उस प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अब नई घटना ने इस सवाल को और गंभीर बना दिया है कि आखिर क्षेत्र में गौवंश को निशाना बनाने का सिलसिला क्यों बढ़ रहा है?
स्थानीय निवासियों में भय और असुरक्षा बढ़ने लगी है। लोगों का कहना है कि यह घटनाएँ सामान्य नहीं हैं और इसके पीछे कोई संगठित या कुत्सित मानसिकता वाले लोगों का हाथ हो सकता है। प्रशासन से इन वारदातों पर रोक और पैट्रोलिंग बढ़ाने की मांग उठ रही है।
पुलिस की अपील – अफवाह न फैलाएँ, सहयोग करें
पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि –
“किसी भी तरह की अफवाह, भड़काऊ मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट न करें। मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए पुलिस की जांच में सहयोग करें।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संगठन की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा से सौजन्य भेंट, बाल संरक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा

Bhuvan Patel

कवर्धा में यूरिया खाद की कालाबाजारी चरम पर, किसान 266 की जगह 350 रुपये में खरीदने को मजबूर

Bhuvan Patel

श्री राम लला और काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन मनोकामना पूरी होने जैसी : जिले के श्रद्धालु!!

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!