BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

सेप्टिक टैंक से मिली 20 वर्षीय महिला की लाश, एक माह से थी लापता — लोहारा में सनसनी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय शादीशुदा महिला कामनी निषाद का शव उसके ही घर के सेप्टिक टैंक में मिला है। शव करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
 प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतका के पति भोजराम निषाद ने लगभग एक माह पहले पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को घर के सेप्टिक टैंक से बदबू आने की सूचना मिलने पर जांच की गई, जिसके बाद महिला का शव बरामद हुआ।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोहारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
यह केस अब गंभीर रूप से संदेहास्पद माना जा रहा है, और पुलिस इसे संभावित हत्या, दुर्घटना या अन्य कारणों के कोण से परख रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सौर ऊर्जा संयंत्र चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

भोरमदेव से लौटते समय दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से महिला की मौत, मासूम बाल-बाल बचा

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!