BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

संत गुरू घासीदास बाबा का संदेश आज भी प्रासंगिक, समाज को जोड़ने वाली अमृत वाणी – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा की 269वीं जयंती पर ग्राम मगरदा, कवर्धा व बिसनपुरा में श्रद्धा व भक्ति के साथ आयोजित कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश आज भी समाज को समानता, सद्भाव और मानवता की राह दिखाता है। इस अवसर पर उन्होंने मगरदा में संत गुरू घासीदास बाबा मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल एवं मंच निर्माण तथा बिसनपुरा में सीसी रोड और मंगल भवन के लिए कुल 20 लाख रुपये की विकास घोषणाएं कीं।
उन्होंने जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और युवा कल्याण के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी देते हुए मेडिकल कॉलेज भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, क्रिटिकल केयर अस्पताल, स्मार्ट क्लास और नालंदा परिसर जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को जनहित में मील का पत्थर बताया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

टीकाकरण के बाद नवजात की मौत से जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

Bhuvan Patel

संकुल केंद्र दुल्लापुर में 57,500 रुपये की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, शिक्षक सतीष तिवारी ने लगाए गंभीर आरोप – फर्जी भुगतान और मानसिक प्रताड़ना का आरोप, जांच के बाद भी कार्रवाई अधूरी

Bhuvan Patel

डडसेना कलार समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित , उप मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि हुए शामिल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!