ग्राम रसौटा में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी समीर साय को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि 29 दिसंबर 2025 की रात गांव की बस्ती में दुकान के सामने आरोपी और मृतक के बीच झूमाझटकी व मारपीट हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने मृतक को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर के पीछे गंभीर चोट आई।
घायल करन गहिरवारे का पलारी, बलौदाबाजार और रायपुर के डीके अस्पताल में इलाज कराया गया, बाद में 9 जनवरी 2026 को रायपुर के गुढ़ियारी स्थित रिश्तेदार के घर उसकी मौत हो गई। घटना की मर्ग जांच के दौरान ग्रामीणों के बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हुई।
पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 13/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर 11 जनवरी 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।