BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कुर्सी के कान मंच पर मुस्कान, शब्दों में तीर… आखिर निशाने पर कौन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के शेयर वितरण कार्यक्रम में किसानों को वर्षों बाद अंशधारी सदस्यता का अधिकार मिला, मंच पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, लेकिन कार्यक्रम की सबसे ज्यादा चर्चा किसानों के शेयर से ज्यादा एक भाषण की होने लगी।

पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी के संबोधन ने राजनीतिक गलियारों में नई फुसफुसाहट पैदा कर दी। मंच से विकास, नीति और नियत पर दिए गए उनके बयान को कई लोग सीधे तौर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा की कार्यशैली पर कटाक्ष के रूप में देख रहे हैं। अब सवाल यह है कि यह केवल राजनीतिक संयोग था या फिर कोई सोचा-समझा संदेश?

कार्यक्रम खत्म होते-होते सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई—”जब मंच पर सब साथ दिखे, तो फिर शब्दों में इतनी धार क्यों?” राजनीतिक जानकार इसे पंडरिया की बदलती सियासत का संकेत मान रहे हैं। कुछ लोग इसे आगामी राजनीतिक समीकरणों की भूमिका बता रहे हैं तो कुछ इसे “दिल की बात जुबान पर आने” की घटना मान रहे हैं।

दिलचस्प यह भी रहा कि मंच पर बैठे वरिष्ठ नेताओं ने पूरे भाषण के दौरान संयम बनाए रखा। न कोई प्रतिक्रिया, न कोई प्रतिवाद। लेकिन राजनीति में खामोशी भी कई बार बहुत कुछ कह जाती है।

किसानों के शेयर वितरण कार्यक्रम में अचानक सियासी शेयर भी चढ़ते-उतरते नजर आए। अब जिले में चर्चा यही है कि आखिर यह बयान केवल सामान्य राजनीतिक टिप्पणी थी या फिर पंडरिया की राजनीति में किसी नए अध्याय की शुरुआत?

कुर्सी के कान सुन रहे हैं कि… “राजनीति में तीर कभी नाम लेकर नहीं छोड़े जाते, बस दिशा ऐसी होती है कि निशाना खुद समझ जाता है।”

(यह व्यंग्यात्मक राजनीतिक कॉलम है, जिसका उद्देश्य केवल सार्वजनिक चर्चाओं और राजनीतिक घटनाक्रमों पर कटाक्ष करना है।)

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद, सामाजिक नियमावली पर भी की चर्चा

Bhuvan Patel

बदराडीह में रामधुनी कार्यक्रम : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की 27 लाख की घोषणाएँ

Bhuvan Patel

धान खरीदी में ₹65 लाख का गबन — पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी केंद्र प्रभारी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!